Skip to main content

मुख्यमंत्री ने कहा- मंत्रियों की कमेटी दो माह में बताएगी किसानों को कैसे देंगे 2500 r

मुख्यमंत्री ने कहा- मंत्रियों की कमेटी दो माह में बताएगी किसानों को कैसे देंगे 2500 r

रायपुर. सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा में ऐलान किया कि पांच मंत्रियों की कमेटी फरवरी में होने वाले बजट सत्र से पहले यह बताएगी कि किसानों को किस तरह 2500 रुपए दिए जा सकेंगे। फिलहाल बोनस के अंतर की राशि के रूप में 207 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सीएम ने कहा कि आंध्रप्रदेश की रायतु और ओडिशा की कालिया योजना की तरह यहां भी नई योजना लाकर किसानों को शेष राशि का भुगतान कर किसानों के साथ न्याय करेंगे। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने किसानों द्वारा लिखे करीब 13 लाख पत्र राज्यपाल अनुसुइया उइके को सौंपे और केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ का चावल खरीदने की मांग रखी। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सीएम ने कहा कि  बीजेपी कौरवों की सेना की तरह बर्ताव कर रही है, जिससे अभिमन्यु को घेर सकें। उन्होंने कहा कि बीजेपी कितना भी षड्यंत्र कर ले, वे किसानों के हित में साफ नीयत से खड़े हैं।  किसानों की जेब में 2500 रुपए देकर रहेंगे। कांग्रेस की सरकार पर किसान भरोसा कर रहे हैं। राम नाम जपना पराया माल अपना की नीति बीजेपी की है, इसलिए बजट के बारे में भ्रम फैला रहे हैं। हर बात का विरोध करने की प्रवृत्ति छोड़नी होगी। बीजेपी ने 15 साल में जनता की जड़ों को काटने का षड्यंत्र किया। अब कांग्रेस उस षड्यंत्र को खत्म करने काम कर रही है।

Image result for भूपेश बघेल"
भूपेश बघेल

डे भवन में विवेकानंद स्मृति संस्थान
सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति और दर्शन को दुनियाभर तक पहुंचाया। कोलकाता को छोड़कर वे लंबे समय तक कहीं रहे हैं ताे वह बूढ़ापारा स्थित डे भवन है। यहां उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए विवेकानंद स्मृति संस्थान शुरू किया जाएगा। इसके लिए अनुपूरक बजट में एक करोड़ का प्रावधान किया गया है। बीजेपी पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि गेड़ी, भौंरा, गोटा और फुगड़ी हमारी संस्कृति का हिस्सा है, इसलिए इसे युवा महोत्सव में शामिल किया जाएगा।

राम हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि विधानसभा से कुछ ही दूर पर कौशल्या माता का मंदिर है। इस गौरव को बीजेपी ने भाषण में शामिल करने के अलावा क्या किया? कांग्रेस सरकार राम वन गमन पथ के जरिए इसे सहेजने की कोशिश कर रही है। राम कांग्रेस के लिए राजनीति का विषय नहीं है। भगवान राम छत्तीसगढ़ के लिए भांचा राम हैं। किसान भी जब धान नापते हैं तो एक नहीं करते, बल्कि राम से शुरुआत करते हैं। बीजेपी की रुचि स्काई वॉक और बड़ी बिल्डिंग बनाने में रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Love Diwana CG MOVIE DOWNLOAD AND WATCH

  CG Movie Love Diwana CG MOVIE DOWNLOAD AND WATCH

Download 3 Idiots Movie (2009) 3 Idiots Hindi Movie Download

 Download 3 Idiots Movie (2009) 3 Idiots Hindi Movie Download Full Name: 3 Idiots Language: Hindi Release Year: 2009 Size:  1GB Quality:   720p Format: Mkv Director: Rajkumar Hirani Writers: Rajkumar Hirani Stars: Aamir Khan, Madhavan, Mona Singh   SCREENSHOTS   3 Idiots (2017) Movie Download Links  Download 720p 

Avengers EndGame | How To Download Avengers EndGame Full Movie 2019 In Hindi

AVENGERS: ENDGAME (2019) DOWNLOAD [HINDI LANGUAGE] | 480P (300MB) | 720P (1.3GB) | 1080P (2GB)