Skip to main content

Happy Birthday MS. Dhoni

MS Dhoni birthday:

 

7 जुलाई को एमएस धोनी (MS Dhoni) अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। अपनी शानदार कप्तानी और धाकड़ बैटिंग से टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले माही (Mahi) यानी एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने साल 2007 से लेकर साल 2016 तक भारतीय टीम (Team India) की कप्तानी की और उन्होंने अपनी कप्तानी से भारतीय टीम को कई शानदार यादगार जीत दिलाई।

सितंबर 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित टी-20 विश्व कप के उद्घाटन के लिए धोनी को भारतीय टीम का कप्तान नामित किया गया और वह साल 2016 तक टी-20 और एक दिवसीय मैचों के कप्तान रहे थे। इसके अलावा वे 2008 से 2014 तक भारत के टेस्ट कप्तान भी रहे थे। उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही थी। धोनी इन तीनों आईसीसी खिताबों को जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। आइये क्रिकेटप्रेमियों के चहेते धोनी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर से जुड़ी अहम बातें:

धोनी के वनडे करियर की प्रमुख उपलब्धियां

एमएस धोनी चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने एकदिवसीय मैचों में 10,000 रन बनाए हैं। धोनी ने अपने 10,000 रन पूरे करने के लिए 273 पारियां खेलीं। धोनी ने 14 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने 10,000 रन पूरे किये थे। वह एकदिवसीय मैचों के इतिहास में 10,000 रन के क्लब में पहुंचने वाले 12वें खिलाड़ी बने। अब तक धोनी ने 296 पारियों में 10,723 वनडे रन बनाए हैं


Comments

Popular posts from this blog

Love Diwana CG MOVIE DOWNLOAD AND WATCH

  CG Movie Love Diwana CG MOVIE DOWNLOAD AND WATCH

Download 3 Idiots Movie (2009) 3 Idiots Hindi Movie Download

 Download 3 Idiots Movie (2009) 3 Idiots Hindi Movie Download Full Name: 3 Idiots Language: Hindi Release Year: 2009 Size:  1GB Quality:   720p Format: Mkv Director: Rajkumar Hirani Writers: Rajkumar Hirani Stars: Aamir Khan, Madhavan, Mona Singh   SCREENSHOTS   3 Idiots (2017) Movie Download Links  Download 720p 

Avengers EndGame | How To Download Avengers EndGame Full Movie 2019 In Hindi

AVENGERS: ENDGAME (2019) DOWNLOAD [HINDI LANGUAGE] | 480P (300MB) | 720P (1.3GB) | 1080P (2GB)