Skip to main content

PUBG Mobile update 0.19.0 with Livik map to launch today

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट हुआ जारी, Livik मैप के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स

PUBG Mobile अपडेट 0.19.0 आज यानी 7 जुलाई से जारी होना शुरू हो गया है और धीरे-धीरे सभी पबजी मोबाइल प्लेयर्स तक पहुंच जाएगा।


PUBG Mobile को आज 0.19.0 अपडेट मिलेगा और नया अपडेट 'Livik' नाम का एक नया नक्शा लाएगा। डेवलपर्स ने नए अपडेट के लिए पैच नोट्स को सभी बदलावों और सुधारों की जानकारी के साथ साझा किया है। लिविक को नॉर्डिक शैली के मैप के रूप में पेश किया गया है, जिसमें छोटे 2x2 क्षेत्र में 15 मिनट के मैच होंगे। इसके अलावा यह भी पता चला है कि Royale Pass Season 14: Spark Flame अगले हफ्ते 14 जुलाई से शुरू होगा। पैच नोट्स बताता है कि Android डिवाइस पर यह अपडेट लगभग 1.84 जीबी और iOS डिवाइसोंपर 2.13 जीबी डाउनलोड साइज़ के साथ आता है।


पबजी मोबाइल अपडेट 0.19.0 आज यानी 7 जुलाई से जारी होना शुरू हो गया है और धीरे-धीरे सभी पबजी मोबाइल प्लेयर्स तक पहुंच जाएगा। Reddit पर कंपनी द्वारा साझा किए गए पैच नोट्स के अनुसार, 7 जुलाई से 13 जुलाई के बीच अपडेट डाउनलोड करने वालों को 2,888 बीपी, 100 एजी और एक नाइटमेयर हेलमेट। पैच नोट्स में PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट में मिलने वाले नए फीचर्स और बदलावों के बारे में विस्तार बताया है। यह भी याद रहे कि पुराने वर्ज़न के प्लेयर्स लेटेस्ट वर्ज़न वाले प्लेयर्स के साथ नहीं खेल पाएंगे। इसके लिए सभी को लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट होना ज़रूरी है।



PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट गेम में कई अन्य सुधारों और बदलावों को भी लाता है, जिसमें बुनियादी लड़ाई से लेकर सिस्टम फीचर और बहुत कुछ शामिल है। इसके अलावा, टीम-अप लॉबी फीचर्स में खिलाड़ियों को जल्दी से उपयुक्त टीममेट्स खोजने में मदद करने जैसे फीचर्स को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
 

Livik Map

नॉर्डिक-शैली का नया नक्शा 2 किलोमीटर x 2 किलोमीटर साइज़ का है। इसमें दो नए हथियार भी शामिल किए गए हैं, जिनमें P90 SMG और MK12 मार्कमैन राइफल है। इस मैप में 15-मिनट के मैच होंगे। एक नया वाहन भी है, जिसे मॉन्स्टर ट्रक कहा जाता है। यह Erangel और Miramar जैसे क्लासिक नक्शों का हिस्सा है। डेवलपर्स ने कहा है कि यह नया नक्शा अभी भी बीटा में है और इसे समय के साथ समायोजित और बेहतर किया जाएगा।
                                                                       copyright by - .gadgets360

Comments

Popular posts from this blog

Avengers EndGame | How To Download Avengers EndGame Full Movie 2019 In Hindi

AVENGERS: ENDGAME (2019) DOWNLOAD [HINDI LANGUAGE] | 480P (300MB) | 720P (1.3GB) | 1080P (2GB)

Love Diwana CG MOVIE DOWNLOAD AND WATCH

  CG Movie Love Diwana CG MOVIE DOWNLOAD AND WATCH

The Suicide Squad (2021) Dual Audio [Hindi+English] {HDCam Audio} Download 480p [600MB] | 720p [1.2GB] | 1080p [2GB]

  The Suicide Squad movie (2021) Dual Audio [Hindi+English] {HDCam Audio} Download The Suicide Squad Download